Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:19 pm

Sunday, August 23, 2026, 7:19 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

इकबाल अली रंगरेज हुए सेवानिवृत्त

राखी पुरोहित. जोधपुर 

राजस्थान अकाउंट एसोसिएशन जिला इकाई के वरिष्ठ सदस्य इकबाल अली रंगरेज अपनी 29 वर्ष की गौरवपूर्ण राजकीय सेवा पूर्ण कर सहायक लेखाधिकारी-प्रथम के पद से कार्यालय जोधपुर विकास प्राधिकरण से 29-8-25 को सेवानिवृत्त हुए। रंगरेज ने 19-2-1996 को कनिष्ठ लेखाकार से पद पर तकनीकी शिक्षा विभाग जोधपुर से आपने राजकीय सेवा की शुरुआत की। उसके बाद वो पंचायत समिति रोहट,जिला कलेक्टर कार्यालय जोधपुर, ऑडिट विभाग जोधपुर, पेंशन कार्यालय, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में भी सेवाएं दी । इनके सेवानिवृत्ति के मौके पर राजस्थान अकाउंट एसोसिएशन जिला अध्यक्ष सूरज डूडी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सेन, संरक्षक बजरंग सिंह, निदेशक वित्त जेडीए मनजीत चारण, संदीप सांदू वरिष्ठ लेखा अधिकारी जेडीए सहित जिला इकाई के अनेक सदस्यों विजय टाक, कैलाश बिश्नोई, रामेश्वर पटेल, प्रेमा राम डूडी, प्रियंका सिहाग, सोहन पटेल, मोहम्मद अनवर ने उनके कार्यालय में उपस्थित होकर संगठन की ओर से अभिनन्दन किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor