Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:18 pm

Sunday, August 23, 2026, 7:18 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया शनि महाराज का तेल अभिषेक, सफाईकर्मी परिवार से मिलकर जीता श्रद्धालुओं का दिल

सज्जन सिंह. जाेधपुर 

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी आज जूना खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचीं। उन्होंने शनि देव महाराज की पूजा-अर्चना कर तेल अभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने हनुमान जी सहित मंदिर परिसर स्थित सभी देवी-देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं पूर्व न्यासी कमलेश पुरोहित सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

मंदिर प्रांगण में स्थित पीपल, बड़ और कल्प वृक्ष की भी उप मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा की और श्रद्धालुओं के मंगल की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं का दिल तब जीत लिया जब वे मंदिर की सफाई व्यवस्था संभालने वाले एक सफाई कर्मी दंपती के पास स्वयं जाकर मिलीं। उन्होंने उनसे आत्मीय संवाद करते हुए उनके परिवार की कुशलक्षेम पूछी।

उनकी इस सहजता और संवेदनशीलता से वहां मौजूद श्रद्धालु भावुक हो उठे और उन्होंने उप मुख्यमंत्री की सरलता व आत्मीयता की सराहना की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor