शिव वर्मा. जोधपुर
प्रो. डॉ.कन्हैया लाल कल्ला की संपूर्ण आध्यात्मिक जीवन दर्शन पर आधारित पुस्तक का विमोचन समारोह मेडिकल कॉलेज सभागार में रविवार शाम 6 बजे होगा। विश्व की प्रथम मारवाड़ी गीता अनुवाद की एनिमेशन फिल्म के u tube का शुभारंभ भी होगा। साथ ही लोकप्रिय कलाकारों द्वारा भजनों की स्वरांजलि भी प्रस्तुत की जाएगी।
समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व नरेश गज सिंह होंगे। विशिष्ट व सम्मानित अतिथियों में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, लोकप्रिय कवि व अभिनेता शैलेश लोढ़ा, विधायक अतुल भंसाली, महापौर कुंती परिहार, वनिता सेठ, मुख्य वक्ता डॉ. नगेन्द्र शर्मा, डॉ अरविन्द माथुर होंगे।









