Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:19 pm

Sunday, August 23, 2026, 7:19 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

कारगिल में छद्म शत्रुओं को अनुराधा अडवानी की ललकार

नवोदय सबरंग साहित्य परिषद जोधपुर की काव्य गोष्ठी में 10 रचनाकारों ने ढाई घंटे बहाई काव्य सरिता

राखी पुरोहित. जोधपुर

नवोदय सबरंग साहित्य परिषद जोधपुर की संगीतमय काव्य-गोष्ठी संस्था के इन्कम टैक्स कॉलोनी स्थित कार्यालय में बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन हुई। गोष्ठी में नगर के 10 सशक्त रचनाकारों ने ढाई घंटे तक एक से बढ़कर एक दिलकश नगमों से फिजां की रंगत बदलकर रख दी।

संस्था-अध्यक्ष अनुराधा अडवानी ने सर्वप्रथम.स्व. एनके मेहता को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी कारगिल युद्ध से संबंधित प्रसिद्ध रचना- “जवाब दो”..का पाठकर गोष्ठी का शुभारंभ किया। गोष्ठी में अशफ़ाक अहमद फौजदार, सुरीले गायक डॉ. एमके जैन, मनोहरसिंह राठौड़, असरार ‘आहिल’, श्याम गुप्ता ‘शान्त ‘, रजा मोह. खान, एनके कोठारी, हंसराज बारासा, नीलम व्यास ‘स्वयंसिद्धा’ एवं ओमप्रकाश गोयल ने अपनी बेहतरीन रचनाएं पढ़ीं। कार्यक्रम का सधा हुआ संचालन सचिव अशफाक फौजदार ने किया। स्वागत-भाषण उपाध्यक्ष श्याम गुप्ता ‘शान्त’ ने एवं धन्यवाद मेजबान नरेन्द्र अडवानी ने दिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor