Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:18 am

Sunday, August 23, 2026, 8:18 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर निवासी पूजा राव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला : राष्ट्रीय हिंदू परिषद की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना राजावत ने न्याय की मांग की

राजावत ने आरोप लगाया कि 10 साल पहले शादी के बाद मेड़ता के सेहरा गांव में रह रही पूजा की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी की हत्या के बाद ससुराल पक्ष में शव को चुपचाप जाकर जला दिया और सारे सबूत को मिटा दिया। ना ही उनके पीहर पक्ष को बुलाया ना ही किसी और को और अंतिम संस्कार की सारी औपचारिकता स्वयं ही कर ली।

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

राष्ट्रीय हिंदू परिषद की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना राजावत ने जोधपुर निवासी पूजा राव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर मृतका के साथ न्याय दिलाने की मांग की है।

राजावत का कहना है कि जोधपुर निवासी पूजा राव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। राजावत ने आरोप लगाया कि 10 साल पहले शादी के बाद मेड़ता के सेहरा गांव में रह रही पूजा की निर्मम हत्या कर दी गई।

आरोपी की हत्या के बाद ससुराल पक्ष में शव को चुपचाप जाकर जला दिया और सारे सबूत को मिटा दिया। ना ही उनके पीहर पक्ष को बुलाया ना ही किसी और को और अंतिम संस्कार की सारी औपचारिकता स्वयं ही कर ली। उसके बाद जब उसके भाई के द्वारा वहां पहुंचने पर पुलिस में एप्लीकेशन दी गई, तब पुलिस ने कार्रवाई करना प्रारंभ किया, लेकिन पुलिस वालों ने भी कार्रवाई ढंग से नहीं की। क्योंकि पीड़िता का भाई अनपढ़ है। उसके बयान तो लिए लेकिन एफआईआर में अपने हिसाब से काट छांट करके उसके साइन करवा दिए गए। जब बाद में उसके वकील ने वह पढ़ा तब पता चला कि उन्होंने तो कुछ और बोला था और पुलिस ने लिखl कुछ और। उसके बाद में इसका भी ऑब्जेक्शन उठाया गया कि कहा कि आत्महत्या की बात ना करके हत्या का मामला लगाकर इसकी जांच की जाए। पुलिस ने डीएनए टेस्ट करवाया  हड्डियों के माध्यम से, लेकिन अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई है।

अर्चना राजावत ने कहा कि कथित अपराध के खिलाफ जब उसके भाई को कहीं किसी की मदद नहीं मिली तब राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने उस भाई का हाथ थामा और उसकी मदद की l राष्ट्रीय हिंदू परिषद की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना राजावत न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए कोटा से जोधपुर पहुंचीं और यहां पहुंचकर उन्होंने जोधपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को ज्ञापन सौंपा और मेड़ता थाने के एसएचओ से मुलाकात कर उनको कार्रवाई के लिए मांग रखी। राजावात ने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता और न्याय के बीच अमीरी और गरीबी का अंतर नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ एक बेटी की हत्या का नहीं है बल्कि कानून व्यवस्था की असफलता और पुलिस की लापरवाही का काला सच है l अर्चना राजावत ने मीडिया और समाज से अपील की है कि घटना को व्यापक स्तर पर उठाया जाए ताकि दोषी को सजा मिले और पूजा को न्यायl  अर्चना ने चेतावनी दी है कि राष्ट्रीय हिंदू परिषद पूरे राजस्थान की टीम के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगी। राजावत का कहना है कि जब संविधान देश के ऊपर है तो यह कैसा संविधान है? जहां पर एक गरीब को इंसाफ पाने के लिए इतने चक्कर कटाए जाते हैं। राजावत ने आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन मजाक बनती जा रही है और इतिहास भी गवाह है कि जहां पर कानून व्यवस्था लागू नहीं होती वहां के देश राज्य एक दिन अंत के करीब होता हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor