Explore

Search

Saturday, October 24, 2026, 10:41 pm

Saturday, October 24, 2026, 10:41 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन 18 को फलोदी होकर चलेगी

● बीकानेर-लालगढ़ स्टेशनों के बीच आरयूबी का निर्माण
● सिर्फ 1 ट्रिप के लिए चलेगी वैकल्पिक मार्ग से

राखी पुरोहित. जोधपुर

बाड़मेर से चलकर ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन 18 सितंबर को फलोदी के परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा सुरक्षित व सुगम रेल संचालन हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर बीकानेर-लालगढ़ स्टेशनों के मध्य आरयूबी के निर्माण कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है जिससे बाड़मेर-ऋषिकेश ट्रेन 18 सितंबर को एक ट्रिप के लिए फलोदी के वैकल्पिक मार्ग से चलाई जा रही है।

उपरोक्त कार्य के कारण ट्रेन 14888, बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस जो 18 सितंबर को बाड़मेर से रवाना होगी वह निर्धारित मार्ग मेड़ता रोड-नागौर-नोखा की जगह फलोदी-लालगढ़ होकर संचालित की जाएगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह फलोदी स्टेशन पर ठहराव करेगी। यह मार्ग परिवर्तन सिर्फ 18 सितंबर को रहेगा।

उपरोक्त कारण से जोधपुर मंडल पर चलने वाली ट्रेन 19719,जयपुर-सूरतगढ़ एक्सप्रेस जो 18 सितंबर को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर तक ही संचालित की जाएगी अर्थात ट्रेन (1 ट्रिप) बीकानेर से सूरतगढ़ स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor