Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:52 pm

Thursday, July 9, 2026, 5:52 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस कल आबूरोड तक ही चलेगी

-गुरुवार को आबूरोड से ही लौटेगी

राखी पुरोहित. जोधपुर 

पश्चिम रेलवे पर दोहरीकरण कार्य के चलते जोधपुर-साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन आबू रोड से साबरमती स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि पालनपुर-महेसाना रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के तहत धारवाड़-सिद्धपुर स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिए जाने के कारण जोधपुर-साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस एक ट्रिप के लिए आंशिक रद्द की जा रही है।

उपरोक्त कारणों से ट्रेन 14821,जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस 17 सितंबर को जोधपुर से आबूरोड स्टेशनों के बीच तथा वापसी में ट्रेन 14822,साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस 18 सितंबर गुरुवार को साबरमती की जगह आबूरोड से जोधपुर स्टेशनों के बीच संचालित की जाएगी अर्थात ट्रेन आबूरोड से साबरमती स्टेशनों के बीच एक ट्रिप आंशिक रद्द रहेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor