Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:39 pm

Sunday, August 23, 2026, 9:39 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बूंद-बूंद रक्त क्रांतिकारी के नाम…भगत सिंह की जयंती पर विराट रक्तदान शिविर 28 सितंबर को. तैयारियां अंतिम चरण में

वंदे भारत सेवा संस्थान की ओर से शहीद स्मारक पर शाम 4 से रात 10 बजे तक होगा आयोजन

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

9783414079 diliprakhai@gmail.com

शहीदों की चिताओं पर हर बरस लगेंगे मेले, वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा…। देश के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूमने वाले क्रांतिवीर भगत सिंह की जयंती पर वंदे भारत सेवा संस्थान द्वारा विराट रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। 28 सितंबर को शाम 4 से रात 10 बजे तक शहीद स्मारक जोधपुर में रक्तदान शिविर आयोजित होगा।

संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह ने बताया कि शहीद ए-आज़म भगत सिंह की जयंती पर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हुए हम सब मिलकर एक रक्तदान शिविर आयोजित करने जा रहे हैं। रक्तदान ही वह सच्ची श्रद्धांजलि है जो हम अपने शहीदों को दे सकते हैं। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी की ज़िंदगी बचा सकता है और यही शहीदों के आदर्शों पर चलने की सबसे बड़ी प्रेरणा है।

रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए यहां करवाएं रजिस्ट्रेशन : 

Google Form for Registration
https://forms.gle/5RWxh1gdBPoZ6bNJ9

निवेदक :-
वंदे भारत सेवा संस्थान

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor