Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:29 pm

Sunday, August 23, 2026, 9:29 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के 118वें जयंती पर रक्तदान महोत्सव की तैयारियां पूर्ण, पोस्टर विमोचन संपन्न

राखी पुरोहित. जोधपुर 

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की 118वीं जयंती के उपलक्ष्य में वंदे भारत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित होने वाले रक्तदान महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस कड़ी में रविवार को पोस्टर विमोचन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राम धाम चौकी के महंत सुंदर दास महाराज, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत तथा उत्कर्ष क्लासेज़ के निदेशक निर्मल गहलोत ने संयुक्त रूप से पोस्टर का विमोचन किया।

संस्थान के प्रतिनिधि अर्जुन सुथार और नरेंद्र सिंह ने बताया कि महोत्सव से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, संस्थान के संरक्षक विजय अरोड़ा ने जानकारी दी कि रक्तदान महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है।

यह विशेष रक्तदान शिविर आगामी 28 सितम्बर को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के 118वें जन्मोत्सव के अवसर पर शहीद स्मारक गौरव पथ पर आयोजित होगा। शिविर शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।

इस आयोजन को लेकर शहरभर में उत्साह का माहौल है और आयोजक समिति ने बड़ी संख्या में लोगों से रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor