Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:20 pm

Sunday, August 23, 2026, 8:20 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

ओम श्री श्री महर्षि संदीपनी राम महाराज शारदीय नवरात्रि में करेंगे तपस्या 

नौ दिनों तक अन्न-जल त्याग कर एक ही स्थान पर लेटकर तथा हाथ पर अखंड ज्योति रखकर यह तपस्या की जाएगी। इस अनुष्ठान के दौरान अद्भुत ज्वारे के दर्शन और नौ-दिवसीय यज्ञ का आयोजन विशेष आकर्षण रहेगा।

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

9783414079 diliprakhai@gmail.com

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक ओम श्री श्री महर्षि संदीपनी राम महाराज द्वारा नौ-दिवसीय शारदीय नवरात्रि तप अनुष्ठान किया जाएगा।

लगातार नौ दिनों तक अन्न-जल त्याग कर एक ही स्थान पर लेटकर तथा हाथ पर अखंड ज्योति रखकर यह तपस्या की जाएगी। इस अनुष्ठान के दौरान अद्भुत ज्वारे के दर्शन और नौ-दिवसीय यज्ञ का आयोजन विशेष आकर्षण रहेगा। पूर्णाहुति के दिन सत्संग एवं भंडारे का भी आयोजन होगा।

धर्मलाभ हेतु सभी श्रद्धालुओं को इस महायज्ञ अनुष्ठान में सपरिवार आमंत्रित किया गया है। ज्ञात हो कि महाराजश्री द्वारा रामलला की प्रथम आरती हेतु 600 किलो घी अयोध्या पहुंचाया गया था। इसी परंपरा के तहत प्रतिवर्ष श्री रामलला मंदिर में अखंड ज्योति एवं नित्य आरती हेतु घी अयोध्या पहुंचाया जाता है। गौशाला प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि यह परंपरा आगे भी अनवरत जारी रहेगी और नवंबर माह में भी अयोध्या में घी पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

साधना स्थल : ओम श्री श्री महर्षि संदीपनी राम धर्म गोशाला, गणेश पेट्रोल पंप के सामने, बसंत बिहार, ग्राम खोखरिया, बनाड़ रोड, जोधपुर।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor