Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:56 pm

Sunday, August 23, 2026, 8:56 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के तहत महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम 21 को

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

उत्थान ग्रुप फाउंडेशन और कमला नगर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के तहत महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन आगामी रविवार, 21 सितम्बर 2025 को सुबह 8 बजे कृष्णा नगर, al कौसर, डाली बाई सर्किल के आगे, जोधपुर में होगा।

इस शिविर में महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम में मार्गदर्शन प्रदान करेंगी वरिष्ठ प्रसूति व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बीना गोयल (कमला नगर हॉस्पिटल, जोधपुर)

उत्थान ग्रुप फाउंडेशन के इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देना, जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद महिलाओं तक सेनेटरी पैड पहुंचाना है, ताकि वे संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से सुरक्षित रह सकें।

संस्थान ने बताया कि यह अभियान महिलाओं को सशक्त बनाने और परिवार को स्वस्थ रखने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। फाउंडेशन ने समाज की अधिक से अधिक महिलाओं से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

???? अधिक जानकारी के लिए संपर्क : 9928351237


 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor