Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:56 pm

Sunday, August 23, 2026, 8:56 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

चतुर्थ श्रेणी परीक्षा के मद्देनजर रेलवे ने प्रारंभ की परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

-बाड़मेर से जोधपुर और भगत की कोठी से खातीपुरा स्टेशनों के बीच ट्रेनों का होगा संचालन

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी परीक्षा-2025 के दौरान परीक्षार्थियों के आवागमन की सुविधा को सुगम बनाते हुए रेलवे द्वारा जोधपुर मंडल पर दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रारंभ किया गया है।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि इस हेतु ट्रेन 04825,बाड़मेर-जोधपुर परीक्षा स्पेशल 19 व 20 सितंबर को बाड़मेर से रात्रि 12.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह साढ़े पांच बजे जोधपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन 04826,जोधपुर-बाड़मेर परीक्षा स्पेशल 19 व 20 सितंबर को जोधपुर से शाम साढ़े पांच बजे रवाना होकर रात्रि 11 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। आवागमन में ट्रेन बायतु,बालोतरा,समदड़ी,दुंदाड़ा,लूनी,बासनी व भगत की कोठी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में कुल 12 अनारक्षित डिब्बे होंगे।

उन्होंने बताया कि इसी तरह परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु ट्रेन 04835,भगत की कोठी-खातीपुरा(जयपुर) भगत की कोठी से 18 से 20 सितंबर तक रात्रि साढ़े नौ बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5 बजे जयपुर के खातीपुरा स्टेशन पहुंचेगी और वापसी में ट्रेन 04836,खातीपुरा से 19 से 21 सितंबर तक दोपहर 2.10 बजे रवाना होकर रात्रि साढ़े आठ बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

ट्रेन आवागमन में जोधपुर, गोटन,मेड़ता रोड, डेगाना ,मकराना ,कुचामन सिटी ,नावा सिटी, फुलेरा ,कनकपुरा,जयपुर व गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में कुल 10 अनारक्षित डिब्बे होंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor