Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:56 pm

Sunday, August 23, 2026, 8:56 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज ने बाल गृह में टीवी भेंट किया

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ने रोमा मेवाडा के सहयोग से कार्यालय अधीक्षक राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह सुरक्षित स्थान बाल अधिकारिता विभाग राजस्थान में राजकीय बाल गृह गोकुल जी की प्याऊ मगरा पूंजला में अनाथ अपेक्षित लावारिस बच्चों के मनोरंजन कि लिए बाल गृह में टीवी लगवाया। ग्रुप की अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि तारा सोलंकी के सहयोग से टीवी लगाया गया। सामाजिक न्याय विभाग के अंतर्गत आने वाला बाल गृह है जहां कि अधीक्षक मनमीत सोलंकी ने और बाल कल्याण समिति अध्यक्ष विक्रम सरगना, जय भाटी, बबीता शर्मा, अनिल मर्वन देवासी, छात्रावास अधीक्षक अभिषेक दधीच ,प्रशासनिक अधिकारी रोहल ख़ान, परामर्श दाता मुकेश, अनुपमा, रोहित, कविता एवं केयर टेकर गजेंद्र सिंह उपस्थित रहे। सभी ने अध्यक्ष निरूपा पटवा व पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। पटवा ने बताया कि यह सेवा सप्ताह के अलावा भी ग्रुप साल में लगभग तीन सौ सेवा की गतिविधि करता आया है। पिछले चार सालों से ही यह ग्रुप निरंतर अनवरत कार्य कर रहा है और सेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा है जिसमें ही पर्यावरण संरक्षण और रक्तदान भी किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor