Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:18 am

Sunday, August 23, 2026, 9:18 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

लेखक से मिलिए कार्यक्रम में होगी प्रो. सुरेश ऋतुपर्ण की कविता-यात्रा

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

अंतर प्रांतीय कुमार साहित्य परिषद, जोधपुर के तत्वावधान में साहित्यप्रेमियों के लिए विशेष आयोजन ‘लेखक से मिलिए’ कार्यक्रम शनिवार, 20 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे नेहरू पार्क स्थित डॉ. मदन-सावित्री डागा भवन में आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम में प्रख्यात कवि, नाटककार और फोटोग्राफर प्रो. सुरेश ऋतुपर्ण अपनी विशिष्ट कविता-यात्रा प्रस्तुत करेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि यह अवसर साहित्य प्रेमियों के लिए एक अनोखा अनुभव होगा, जहां वे ऋतुपर्ण की कविताओं के साथ उनकी साहित्यिक और रचनात्मक दृष्टि से भी परिचित होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री शीन काफ़ निज़ाम करेंगे, जो अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर और चिंतक हैं। संचालन का दायित्व युवा कवयित्री मधुर परिहार निभाएंगी।

इस अवसर पर परिषद की अध्यक्ष सुश्री गीता भट्टाचार्य और महासचिव डॉ. पद्मजा शर्मा ने सभी साहित्यप्रेमियों से आग्रह किया है कि वे इस अनोखी काव्य-यात्रा का हिस्सा बनकर साहित्यिक धारा में सहभागी बनें।

आयोजकों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से न केवल लेखकों और कवियों से प्रत्यक्ष संवाद का अवसर मिलता है, बल्कि नई पीढ़ी को साहित्य की गहराई और विविधता से भी जोड़ने में मदद मिलती है।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor