Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:03 am

Sunday, August 23, 2026, 10:03 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नमो यूथ मैराथन से जोधपुर में मना पीएम मोदी का जन्मदिवस, जनप्रतिनिधियों और युवाओं में दिखा जोश

शिव वर्मा. जोधपुर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर “सेवा पखवाड़ा 2025” के तहत आज जोधपुर के गौशाला मैदान से नशा मुक्ति जागरूकता संदेश को थीम बनाकर नमो यूथ मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। यह मैराथन सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें भारी संख्या में युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया, जबकि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री जोराराम पटेल, विधायक देवेंद्र जोशी, भैराराम सियोल, अतुल भंसाली, बाबू सिंह राठौड़, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, बीएसएफ के आईजी एमएल गर्ग, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया और जसवंत सिंह बिश्नोई सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।जिला परिषद के सीईओ आशीष मिश्रा की उपस्थिति में यह आयोजन और भी सुव्यवस्थित रहा।कार्यक्रम की देखरेख भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार पालीवाल ने की, जबकि भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव जैन अपनी टीम के साथ आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आए।

युवाओं में देश सेवा और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस मैराथन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के साथ नशामुक्ति का संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor