Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:03 am

Sunday, August 23, 2026, 10:03 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान : मासिक धर्म में सावधानियां, स्वच्छता व बीमारियों से बचने के उपाय बताए, सेनेटरी पैड वितरित किए

उत्थान ग्रुप फाउंडेशन और कमला नगर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में कृष्णा नगर स्थित पाक विस्थापितों की बस्ती में महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

उत्थान ग्रुप फाउंडेशन और कमला नगर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत रविवार को कृष्णा नगर स्थित पाकिस्तान विस्थापितों की बस्ती में महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. नेहा अग्रवाल ने उपस्थित महिलाओं और बच्चियों को मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, व्यक्तिगत स्वच्छता और बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में सरल और प्रभावी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने यह भी बताया कि अब भी कई महिलाएं एवं बच्चियां मासिक धर्म के दौरान कपड़े का प्रयोग करती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इस अवसर पर उन्हें कपड़े के नुकसान और सेनेटरी पैड के लाभों के बारे में विस्तार से समझाया गया।

300 महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरित, डॉ. नेहा अग्रवाल ने किया मार्गदर्शन

कार्यक्रम के दौरान लगभग 300 महिलाओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। महिलाओं एवं बच्चियों ने बड़े ध्यान और रुचि के साथ डॉ. नेहा अग्रवाल द्वारा दी गई जानकारियों को सुना और सराहा।

इस अवसर पर संस्था की महिला सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। ख़ुशी आसेरी, गरिमा, चेल्सी सिंह और अन्य बच्चियों व महिलाओं ने उत्साहपूर्वक योगदान दिया। वहीं फाउंडेशन की ओर से ललित शिवनानी, सौरभ करवां, राजपाल सिंह, मदन सिंह, मनोहर, कुन्दन सिंह, भैरूलाल , कमल शर्मा, शौर्य सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भी सहयोग किया। विस्थापित बस्ती की ओर से डॉ. राजकुमार और दलजी राम ने समर्पित भाव से अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

को-ऑर्डिनेटर ललित शिवनानी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों, विशेषकर महिलाओं और बच्चियों के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है। संस्था का मानना है कि –“स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज की नींव है।” उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न चिकित्सकों के सहयोग से इस तरह के जागरूकता शिविर प्रतिमाह आयोजित  किये जाएंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor