Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 8:15 am

Thursday, July 9, 2026, 8:15 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

शाखा स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता प्रश्न मंच (Quiz Competition) सम्पन्न

राखी पुरोहित. जोधपुर 

भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा शाखा स्तरीय प्रश्न मंच (Quiz Competition) का सफल आयोजन बी. आर. बिड़ला पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में 26 विद्यालय (जूनियर वर्ग) तथा 25 विद्यालय (सीनियर वर्ग) की टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक विद्यालय से दो-दो टीमों (जूनियर एवं सीनियर) ने भाग लिया।

टीमों को समूहवार विभाजित कर 5 राउंड का प्रतियोगी मंच आयोजित किया गया।

पुरस्कार परिणाम

सीनियर वर्ग (प्रथम स्थान)
राज उच्च माध्यमिक विद्यालय विशिष्ट, पूर्व शास्त्री नगर जोधपुर

1. पीयूष सेज़ू
2. छवि खींची

जूनियर वर्ग (प्रथम स्थान)
सैनिक स्कूल एवं श्री हनवंत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चौपासनी जोधपुर।

1. प्रणंजय सिंह राठौड
2. इंदरजीत सिंह जोधा

दोनों विजेता टीमें आगामी प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में परिषद का प्रतिनिधित्व करेंगी, जो सुमेरपुर में दिनांक 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को आयोजित होगी।

सभी विजेता टीमों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। अन्य प्रतिभागियों को भी सान्त्वना पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिए गए। साथ ही सभी विद्यालयों को सम्मान सूचक मोमेंटो भेंट किए गए।

विशिष्ट उपस्थिति

कार्यक्रम में क्षेत्रीय उप महासचिव श्री जगदीश जी शर्मा तथा प्रांतीय पर्यवेक्षक श्री लोकेश जी मित्तल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती कमला जी कैला ने किया।

सहयोगी गण

इस आयोजन में भारत को जानो प्रकल्प प्रभारी श्री गोविंद राम डागा एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। आयोजन में अध्यक्ष अर्चना जी बिड़ला, सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री, कोषाध्यक्ष अरुण कच्छवाहा, दिनेश बिड़ला, सुरेश चंद्र भूतड़ा, उमा काबरा, मंजु जैन, रेणु नेपालिया, सीमा बिड़ला, जे. पी. अरोड़ा, ए. सी. एच. माथुर आदि पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।

विशेष रूप से  जितेंद्र  भाटी एवं  विजय कुमार  दवे का योगदान सराहनीय रहा। इस अवसर पर जितेंद्र  भाटी को मोमेंटो भेंट कर विशेष सम्मानित किया गया। अंत में सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री ने सभी विद्यालयों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा बी. आर. बिड़ला प्रबंध समिति एवं प्रधानाचार्य का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor