Explore

Search

Friday, May 1, 2026, 2:49 pm

Friday, May 1, 2026, 2:49 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

हरे कृष्णा मूवमेंट की अन्न प्रसादी एमडीएम अस्पताल में मरीजों-परिजनों के लिए बनी वरदान, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने करवाया 108 कन्याओं को भोजन

हरे कृष्णा मूवमेंट : अन्नदान महादान, आप भी बनें भागीदार 

राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि हरे कृष्णा मूवमेंट और सहयोगी संस्था अक्षय पात्र फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय है, गहलोत ने अपने हाथों से कन्याओं को भोजन करवाया और भगवद्गीता से संबंधित साहित्य बांटा…।
हरे कृष्णा मूवमेंट के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट भक्तावर दास जी ने बताया कि अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा जोधपुर में सरकारी स्कूलों में 15 हजार बच्चों को भोजन वितरित किया जा रहा है। पूरे भारत में 25 लाख बच्चों को प्रतिदिन भोजन वितरित किया जाता है…।
मथुरादास माथुर अस्पताल में भोजन ग्रहण कर मरीज और परिजन लाभान्वित हो रहे हैं। मरीज और उनके परिजन हरे कृष्णा मूवमेंट के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं…।   
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
9783414079 diliprakhai@gmail.com

हरे कृष्णा मूवमेंट ने मथुरादास माथुर अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को निशुल्क भोजन करवाने का जो बीड़ा उठाया है उसका फायदा दृष्टिगोचर होने लगा हैं। अब मरीजों और उनके परिजनों को एक आशाा की किरण नजर आने लगी है। घर जैसा खाना और पूरी गुणवत्ता और गर्मागर्म भोजन मथुरादास मथुरा अस्पताल में बिलकुल मुफ्त मिलने लगा है। प्रारंभिक चरण में 500 लोगों को भोजन करवाया जा रहा है, जिसकी संख्या चरणबद्ध ढंग से बढ़ाने का कहा जा रहा है।

भूख पर कई कविताएं बनीं होगी। भूख पर कई कहानियां बनीं होंगी। पेट भरने के लिए आदमी क्या नहीं करता? मगर ऐसे भी सेवाभावी लोग हैं जो अन्नदान का महत्व समझते हैं। बात अन्नदान के साथ अस्पतालों की करें तो अस्पतालों में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भोजन की सबसे बड़ी परेशानी होती है। कई बार बाहर का खाना मरीजों के लिए काम का नहीं होता है। परिजन भी अच्छे, गुणवत्तापूर्ण और स्वादिष्ट भोजन की तलाश में रहते हैं। अब यह समस्या शहर में दूर हो गई है। संभाग के सबसे बड़े मथुरादास माथुर अस्पताल में हरे कृष्णा मारवाड़ मंदिर, हरे कृष्णा मूवमेंट जोधपुर की ओर से  “हरे कृष्ण भोजनामृत” का उद्घाटन 22 सितंबर को नवरात्रा आरंभ होने के मौके पर किया गया था। इसके तहत अस्पताल में भर्ती रोगियों और उनके परिजनों को निःशुल्क पौष्टिक प्रसाद (भोजन) उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया गया है।

राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने 108 कन्याओं को अपने हाथों से भोजन करवाया, कहा-अन्नदान प्रसादी से जरूरमंदों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा

राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने हरे कृष्णा मूवमेंट की ओर से मथुरादास माथुर अस्पताल में शुरू की गई अन्न प्रसादी में 108 कन्याओं को अपने हाथों से भोजन करवाया और कहा कि कन्या शक्ति को नवरात्रा के मौके पर भोजन करवाना आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। कन्या पढ़कर लिखकर देश और समाज का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कन्याओं को भगवद्गीता से संबंधित साहित्य भी वितरित किया। साथ ही कहा कि मथुरादास माथुर अस्पताल में अन्नदान प्रसादी शुरू करना हरे कृष्णा मूवमेंट और अक्षयपात्र फाउंडेशन का सराहनीय प्रयास है। अब मरीजों और उनके परिजनों को भोजन के लिए एक स्थान मिल गया है और जरूरतमंदों को भटकना नहीं पड़ेगा। निशुल्क भोजन मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

दानदाता इसी तरह आगे आएं, मथुरादास माथुर अस्पताल में सुविधा उपलब्ध करवाना महत्वपूर्ण कदम : डॉ. विकास राजपुरोहित 

मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने कहा कि अस्पताल में दानदाताओं के सहयोग से हरे कृष्णा मूवमेंट ने अन्न प्रसादी का जो सेवा कार्य शुरू किया है। उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। निशुल्क भोजन उपलब्ध करवाकर दानदाताओं ने अच्छा कार्य किया है। यह अन्न प्रसादी लगातार जारी रहे इसके लिए शहर के दानदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में आगे आना चाहिए ताकि जरूरतमंदों की मदद जारी रह सकें।

हरे कृष्णा मूवमेंट की मुहिम में सहयोग दें, अन्न पर सबका अधिकार : भक्तावरदास जी

हरे कृष्णा मूवमेंट के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट श्री भक्तावतार दास जी ने बताया कि अन्नदान कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिदिन 500 लोगों को भोजन वितरित किया जाएगा, जिसे आगे चरणबद्ध रूप से बढ़ाया जाएगा। इसी कड़ी में आज राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने 108 कन्याओं को भोजन प्रसादी अपने हाथों से ग्रहण करवाई और भगवद्गीता से संबंधित साहित्य बांटा। हरे कृष्णा मूवमेंट की मुहिम में इसी प्रकार सहयोगी बनें। क्योंकि अन्न पर सबका अधिकार है। इस मौके पर हरे कृष्णा मूवमेंट के मिशनरी निखिलात्म दास जी ने कहा कि यह प्रयास तभी सफल होगा जब दानदाता और भामाशाह अपना स्नेह बनाए रखेंगे। इसलिए हमारी मुहिम से जुड़ें और अपना सहयोग बनाए रखें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor