Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:59 am

Sunday, August 23, 2026, 9:59 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भगत सिंह की जयंती पर विराट रक्तदान शिविर 28 सितंबर को…वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश राठी ने लोगों से की अपील- अधिक से अधिक रक्तदान करें

महोत्सव को लेकर शहीद स्मारक सज रहा, रक्तदान करने के लिए बेड की व्यवस्थाएं की गई, साथ ही अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी जुटाया जा रहा है

राखी पुरोहित. जोधपुर 

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की 118वीं जयंती के उपलक्ष्य में वंदे भारत सेवा संस्थान द्वारा 28 सितंबर को आयोजित होने वाले रक्तदान महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस कड़ी में शहर के प्रतिष्ठित बिजनेसमैन और वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश राठी ने पोस्टर का विमोचन करते हुए लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना पुण्य का काम है और भगतसिंह जैसे देशभक्तों की जयंती पर रक्तदान कर पुण्य कमाने का मौका मिला है उसे हाथ से ना जानें दें।

डॉ. विकास राजपुरोहित ने भी की अपील :

इसी तरह मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने भी जन-जन से अपील की कि भगतसिंह की जयंती पर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि भगतसिंह आजादी के आंदोलन के बड़े क्रांतिकारी थे और उन्होंने आजादी के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया। ऐसे शहीद की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

तैयारियां अंतिम चरण में : 

कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। शहीद स्मारक पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रक्तदान करने के लिए बेड की व्यवस्था कर ली गई है। साथ ही वहां बैठक व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वंदेभारत सेवा संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि रक्तदान शिविर को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। संस्थान के प्रतिनिधि अर्जुन सुथार और नरेंद्र सिंह ने बताया कि महोत्सव से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, संस्थान के संरक्षक विजय अरोड़ा ने जानकारी दी कि रक्तदान महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है। यह विशेष रक्तदान शिविर 28 सितम्बर को शहीद स्मारक गौरव पथ पर शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इस आयोजन को लेकर शहरभर में उत्साह का माहौल है और आयोजक समिति ने बड़ी संख्या में लोगों से रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor