Explore

Search

Friday, May 1, 2026, 2:48 pm

Friday, May 1, 2026, 2:48 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

जन्मदिन पर मंजू गहलोत ने सेवा भारती कुंज गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं को करवाया भोजन, घेवर का केक भी काटा

राखी पुरोहित. जोधपुर

8302316074 rakhaipurohit066@gmail.com

समाजसेवी मंजू गहलोत ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर सेवा कार्य किए। उन्होंने जन्मदिन पर जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प लिया और सुबह से ही सेवा कार्यों में अपना समय व्यतीत किया। इसी कड़ी में उन्होंने गुरों का तालाब स्थित सेवा भारती कुंज गर्ल्स हाॅस्टल में छात्राओं के साथ समय व्यतीत किया और उनके बीच घेवर का केक काट कर खुशियां बांटीं। छात्राओं ने अपने बीच मंजू गहलोत को पाकर खुशी व्यक्त की और हैप्पी बर्थडे कह कर बधाई देकर मंजू गहलोत का अभिवादन किया।

कार्यक्रम के आरंभ में सेवा भारती की सदस्य अरुणा बाडूपाल ने मंजू गहलोत का स्वागत किया। इसके बाद मंजू गहलोत ने छात्राओं को अपने जन्म दिन के उपलक्ष्य में अपने हाथों से भोजन प्रसादी ग्रहण करवाई। इस मौके पर उन्होंने छात्राओं को पढ़ लिखकर देश सेवा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। मंजू गहलोत ने कहा कि छात्राएं किसी भी दृष्टि से अपने को कमजोर ना समझें। वे कल के भारत की तकदीर लिखेंगी। उन्हें संघर्षों की कसौटी पर खरा उतरकर अपना भविष्य गढ़ना है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor