Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:18 am

Sunday, August 23, 2026, 9:18 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

प्रश्न मंच के जरिए स्टूडेंट्स ने भारत को जाना, भाविप रातानाडा शाखा ने किया आयोजन

भरत जोशी. जोधपुर 

भारत विकास परिषद रातानाडा शाखा द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता प्रश्न मंच का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाबूपुरा में किया गया l इस प्रतियोगिता में रातानाडा के तीन उच्च माध्यमिक विद्यालय पाबूपुरा, रेजिडेंसी रोड और हाईकोर्ट कॉलोनी स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया । प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजिडेंसी रोड कक्षा आठवीं के छात्र संदीप पुत्र थारू राम, कक्षा सातवीं की लक्ष्मी कुमारी पुत्री डालूराम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हाईकोर्ट कॉलोनी के कक्षा सातवीं के छात्र आशीष पुत्र रमेश, कक्षा आठवीं के दिनेश पुत्र जीवाराम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वरिष्ठ वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाबूपुरा की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा कविता पुत्री रमेश तथा कक्षा बारहवीं की छात्रा मनीषा पुत्री धर्म राम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजिडेंसी रोड की पूनम पुत्री किशन नायक कक्षा दसवीं व गुलाल पुत्री कालू राम कक्षा नौवीं ने प्राप्त कियाl इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की तरफ से रामसरण दुग्गल, सुरेश कुमार दुग्गल, डॉ विनोद कुमार चावला, मधुसूदन व्यास, उपेंद्र सिंह चौहान, इंदर सिंह राजपुरोहित, सुशील बवेजा, ओमप्रकाश खंडेलवाल, पीसी कटारिया, बाला भार्गव एवं सीमा शर्मा उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनोद कुमार चावला ने किया। प्रतियोगिता उच्च माध्यमिक विद्यालय पाबूपुरा के प्रिंसिपल श्याम सुंदर सोलंकी व स्कूल के संपूर्ण स्टाफ के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुई l

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor