Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:18 am

Sunday, August 23, 2026, 9:18 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

विश्व पर्यटन दिवस पर जोधपुर के राजकीय संग्रहालयों में पर्यटकों के लिए निशुल्क प्रवेश

देशी-विदेशी पर्यटक कर सकेंगे कला, संस्कृति और इतिहास का अवलोकन

शिव वर्मा. जोधपुर 

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितंबर को प्रतिवर्ष की भांति जोधपुर शहर के सरदार राजकीय संग्रहालय उम्मेद उद्यान एवं राजकीय संग्रहालय मंडोर उद्यान में देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। इस अवसर पर पर्यटक प्रातः 9.45 बजे से सांय 5.15 बजे तक संग्रहालयों का भ्रमण कर सकेंगे।

पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग जोधपुर वृत के अधीक्षक इमरान अली ने बताया कि सरदार राजकीय संग्रहालय, उम्मेद उद्यान जोधपुर में हाथी दांत की वस्तुएं, नमक एवं सीप से बनी कलात्मक वस्तुएं, अस्त्र-शस्त्र, लकड़ी पर लाख के कार्य, मारवाड़ शैली के लघु एवं आदमकद चित्र, जैन और हिन्दू प्रतिमाएं, धातु से निर्मित वस्तुएं, प्रथम एवं द्वितीय विश्वयुद्ध के विमान और पोत के मॉडल तथा वन्यजीवों के ट्रॉफीज पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहेंगे।

उन्होंने बताया कि राजकीय संग्रहालय, मण्डोर में मारवाड़ शैली के लघुचित्र, आदमकद चित्र, वन्यजीवों के ट्रॉफीज जैसे घड़ियाल एवं गौर (भैसा), संगमरमर की कलात्मक कृतियां, मानव शरीर की आंतरिक संरचना दर्शाता मॉडल, लोक देवी-देवताओं की प्रतिमाएं, शिलालेख तथा अन्य ऐतिहासिक प्रतिमाएं पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करेंगी।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor