Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:35 am

Thursday, July 9, 2026, 7:35 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

साहित्यकार कमला सुराणा की तीन पुस्तकों का लोकार्पण समारोह 28 सितंबर को

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

महिलाओं की साहित्यिक संस्था सम्भावना द्वारा रचनाकार कमला हनवन्तमल सुराणा की तीन पुस्तकें- “क्षितिज, निंदिया रानी व माँ तु न बदलना” का लोकार्पण समारोह 28 सितंबर, रविवार को शाम 4.30 बजे नेहरू पार्क स्थित डॉ. मदन-सावित्री डागा साहित्य भवन में आयोजित होगा।

सम्भावना की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार बसंती पंवार ने बताया कि समारोह, वरिष्ठ गीतकार व साहित्यकार सत्यदेव संवितेन्द्र की अध्यक्षता, मुख्य अतिथि वरिष्ठ कथाकार हरिप्रकाश राठी, सारस्वत अतिथि वरिष्ठ कवयित्री, शब्द चित्रकार व अंतरकुमार साहित्य परिषद की महामंत्री डॉ. पद्मजा शर्मा के आतिथ्य में आयोजित होगा। संचालन लेखिका अर्चना त्यागी द्वारा किया जाएगा।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor