फेस्टिवल में राजस्थानी पोशाक में और राजस्थानी थाली द्वारा राजस्थानी संस्कृति के संरक्षण के लिय प्रयास किए
राखी पुरोहित. जोधपुर
जायंट्स ग्रुप ऑफ लेडीज ने मारवाड़ फेस्टिवल में राजस्थान संस्कृति को बढ़ावा दिया। टूरिज्म दिवस पर जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ने डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म एंड डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन जोधपुर के साथ ग्रुप की अध्यक्ष निरूपा पटवा ने मारवाड़ फेस्टिवल में महिलाओं के लिए आगे बढ़ाने और मनोबल बढ़ाने के लिए कार्य किया। टूरिज्म हैड भानुप्रताप एव इवेंट मैनेजर आमिर ख़ान द्वारा निरूपा पटवा को निमंत्रण दिया गया कि ग्रुप की सदस्य राजस्थानी पोशाक में और राजस्थानी थाली द्वारा राजस्थानी संस्कृति के संरक्षण के लिय प्रयास किए जाए।
निरूपा पटवा की टीम के प्रमुख सहयोगी सचिव तारा सोलंकी, सुनीता, अंजू सिहाग, सुमन लता शर्मा, विनीता कुलश्रेष्ठ, वंदना दाधीच, नेहा राजपुरोहित, अंकिता परिहार आदि रहे। अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि
जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन में जिसमें ग्रुप की समस्त महिला सदस्यों ने जो कि अलग अलग क्षेत्र से हैं ये
समस्त महिला सदस्यों द्वारा अपनी शादी की सालगिरह , परिवारजन की पुण्यतिथि एवं जन्मदिन के उपलक्ष में वर्ष पर्यंत सेवा कार्य करती हैं। महिलाएं हाथखर्ची और सेविंग से इन कार्यों को पूरा करती हैं। प्रति वर्ष बीस लाख से ज़्यादा ख़र्च किए जाते हैं। महिला सशक्तिकरण, सेल्फ डिफेंस, रोजगार आदि के लिय भी कार्य किया जाता है। इसमें पूरे भारत में सभी ग्रुप प्रतिदिन सेवा कार्य कर रहा है। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ने रक्तदान, बालगृह में मंदबुद्धि और छोटे बच्चों के मनोरंजन लिए TV लगवाया। दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अस्पताल में व्हीलचेयर भेंट की। दिव्यांग व असहाय व्यक्तियों के लिए कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर और कैलिबर लगवाए गए। दिव्यांग भैया की व्हीलचेयर, बैसाखी, भोजन, आवास जरूरत की सामग्री, शिक्षा में सहयोग में कंप्यूटर आदि भेंट किया जाता है। जीव दया की जाती है। बाल शोभा गृह में सौ अनाथ बच्चों के लिए खाने पीने की सामग्री भेंट की गई। गोशालाओं में चारा वितरण किया गया।
जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि सेवा सप्ताह के अलावा भी ग्रुप साल में लगभग तीन सो सेवा की गतिविधियां करता है। पिछले चार सालों से ही यह ग्रुप निरंतर कार्य कर रहा है और सेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
