Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:29 pm

Sunday, August 23, 2026, 4:29 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

शिव वर्मा के पिताजी स्व. मोहनलाल वर्मा ने 70 साल पहले वर्मा फोटो स्टेडियो की नींव रखी थी, आज भी विरासत को संभाले हुए हैं शिव वर्मा और उनके पुत्र सुनील वर्मा

शिव वर्मा का कहना है कि उन्होंने जीवन में जो शौहरत कमाई और बुलंदियां छुईं उसका श्रेय उनके पिताजी मोहनलाल वर्मा को जाता है…गौरतलब है कि शिव वर्मा दैनिक भास्कर में वर्षों तक चीफ फोटो जर्नलिस्ट रहे और अब राइजिंग भास्कर में यही जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं…

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

जब जोधपुर में फोटोग्राफी आरंभिक चरणों में थीं और गिने-चुने फोटो स्टूडियो हुआ करते थे तब दैनिक भास्कर में वर्षों चीफ फोटो जर्नलिस्ट रह चुके और राइजिंग भास्कर के चीफ फोटो जर्नलिस्ट शिव वर्मा के पिताजी स्व. मोहनलाल वर्मा ने जोधपुर में वर्मा फोटो स्टूडियो की नींव सोजती गेट के अंदर झूलेलाल मंदिर के पास रखी थी। 70 वर्ष पहले मोहनलाल वर्मा ने जो पौधा लगाया वो वट वृक्ष बन गया और आज शिव वर्मा और उनके पुत्र सुनील वर्मा, वर्मा फोटो स्टूडियो रूपी विरासत को  बखूबी संभाले हुए हैं।

शिव वर्मा बताते हैं कि उन्होंने फोटोग्राफी की विरासत अपने पिताजी से सीखी। आज वे जो भी है अपने पिताजी की वजह से है। जीवन में उन्होंने जो शौहरत कमाई और बुलंदियां छुईं उसका श्रेय उनके पिताजी को जाता है।  परम पिता परमेश्वर की कृपा व आप सभी का सहयोग और मेरे गुरु के आशीर्वाद से स्व. मोहनलाल जी वर्मा द्वारा स्थापित वर्मा फोटो स्टूडियो फोटोग्राफी जगत में 69 वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण कर 70 वे वर्ष में प्रवेश किया। शिव वर्मा ने जोधपुरवासियों को स्नेह और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है और कहा कि आपका ये स्नेह और साथ आगे भी मिलता रहेगा।  और आशीर्वाद आगे भी हमेशा हमारे परिवार पर बना रहेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor