Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:57 pm

Thursday, July 9, 2026, 1:57 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

नारी अपना घर आश्रम में महिला प्रभु रोगियों के लिए एयर बेड भेंट किया

राखी पुरोहित. जोधपुर

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज द्वारा नारी अपना घर आश्रम में एयर बेड, सैनिटरी पैड, डायपर, यूरिनरी बैग आदि भेंट किए गए। ग्रुप की अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि यहां सौ के आस पास निराश्रित, बेघर, लावारिस महिलाएं प्रभु रह रही हैं। उनमें से कुछ महिलाएं प्रभु बीमारी के कारण लंबे समय से बिस्तर पर हैं। उनको निरंतर बिस्तर पर लेटे हुए रहने के कारण दबाव के कारण घाव हो जाता है। उनकी सुविधा के लिय एयर बेड भेंट किए ताकि उनको कुछ आराम पहुंचाया जा सके और साथ ही यूरिनल बैग भी भेंट किया गया।

इस कार्य में प्रमुख सहयोगी संतोष अरोड़ा रहे। नारी अपना घर आश्रम ,अपनाघर भरतपुर के सहयोग से श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जोधपुर शाखा में किया गया। अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि
जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ग्रुप द्वारा महिलाओं के लिए आगे बढ़ाने और मनोबल बढ़ाने के लिए
चेहरे पर ख़ुशी देखने के लिए सेवा के साथ साथ तरह तरह के मनोरंजन के कार्यक्रम भी किए जाते हैं। इस कार्य में निरूपा पटवा की टीम के प्रमुख सहयोगी मांतेश्वरी अरोड़ा आदि लगभग अस्सी महिलाए उपस्थित रहे। यह ग्रुप प्रतिदिन सेवा करता है। संस्थापक पूजा, मुकेश, अंकित, हुक्मीचंद आदि ने अध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor