Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:24 pm

Thursday, July 9, 2026, 1:24 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

शिक्षाविद् मानिकचंद्र भट्‌टाचार्य की स्मृति में गीता भट्टाचार्य द्वारा निर्मित कक्ष’ का लोकार्पण कल, कुुसुम जैन करेंगी शुभारंभ

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

शिक्षाविद् मानिकचंद्र भट्टाचार्य की पुण्य स्मृति में गीता भट्टाचार्य द्वारा निर्मित कक्ष का लोकार्पण समारोह 16 अक्टूबर गुरुवार सुबह 10:30 बजे आयोजित होगा। यह कार्यक्रम गांधी भवन सभागार, रेजिडेंसी रोड, जोधपुर में होगा।

इस लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान प्रदेश सर्वेदय मण्डल की कार्यकारी अध्यक्ष कुुसुम जैन कक्ष का उद्घाटन करेंगी। आयोजन गांधी शांति प्रतिष्ठान समिति जोधपुर एवं अंतर प्रांतीय कुमार साहित्य परिषद, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

स्व. नैमिचंद्र जैन भावुक की स्मृति में व्याख्यानमाला भी होगी :

कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय नैमिचंद्र जैन (भावुक) की स्मृति में पन्द्रहवीं व्याख्यानमाला का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विद्वान अपने उद्बोधन देंगे। आयोजक मंडल की ओर से अध्यक्ष आशा बोथरा (गांधी शांति प्रतिष्ठान समिति जोधपुर) और सचिव डॉ. भावेंद्र शरद जैन तथा अध्यक्ष गीता भट्टाचार्य (अंतर प्रांतीय कुमार साहित्य परिषद, जोधपुर) और महामंत्री डॉ. पद्मजा शर्मा ने आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली है और शहर के इस गरिमामय आयोजन के लिए साहित्य प्रेमियों और गांधीवादी विचारकों को आमंत्रित किया है।

 

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor