Explore

Search

Saturday, October 24, 2026, 5:08 pm

Saturday, October 24, 2026, 5:08 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मां लक्ष्मी को लगाया अन्नकूट का भोग, परिवार में समृद्धि की कामना की

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

एम्स रोड 11वी गली में स्थित श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज के आरोग्य भवन में शनिवार को मातेश्वरी श्री महालक्ष्मी और राधा कृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया गया। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज शिक्षा एवं चिकित्सा संस्था पुष्कर के राजेन्द्र दवे डीटीओ एवं ओमप्रकाश व्यास ने बताया कि आरोग्य भवन में अभिजित मुहूर्त में मां महालक्ष्मी एवं भगवान राधा कृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया गया। वहीं आरती पश्चात अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया।

इस शुभ अवसर पर श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज शिक्षा एवं चिकित्सा संस्था पुष्कर के चिरंजीलाल दवे, पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर, राजेन्द्र दवे डीटीओ, महेन्द्र बोहरा अध्यक्ष श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर, कांतिलाल ओझा, श्रीमती राजकुमारी दवे, दुष्यंत कुमार जोशी, ओमप्रकाश व्यास, मुकेश दवे, चंद्रशेखर दवे, रवि श्रीमाली, तरुण दवे, किशोर व्यास, विनोद दवे, भंवरलाल व्यास, नरेन्द्र राज बोहरा, अर्जुन जोशी, योगेश त्रिवेदी, श्रीमती पूर्णिमा जोशी, विक्रान्त दवे, माधव जोशी, राजकुमार बोहरा, दामोदर के साथ संस्था के ट्रस्टी व गणमान्य बंधु उपस्थित होकर पुण्यलाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर राजेन्द्र दवे डीटीओ ने बताया कि श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज महानगर जोधपुर एवं श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज शिक्षा व चिकित्सा संस्था (आरोग्य भवन) के संयुक्त तत्वावधान में 25 दिसम्बर 2025 को स्वर लहर 2025 (लाइव ऑर्केस्ट्रा सिंगिंग प्रोग्राम) का जोधपुर में भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में पूरे भारत से श्रीमाली बंधु भाग ले रहे। जिसके सफल आयोजन के लिए चर्चा की। वहीं चिरंजीलाल दवे पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर ने कार्तिक पर्व 4 नवम्बर 2025 को पुष्कर में अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर के होने वाले चुनाव की विशेष चर्चा की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor