Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:07 pm

Sunday, August 23, 2026, 4:07 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री विश्वकर्मा मंदिर में दीपावली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव 26 अक्टूबर को

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

बाईजी का तालाब स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में 26 अक्टूबर रविवार को अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन होगा।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर व देव प्रतिमाओं को आकर्षक फूलमंडली व विशेष रोशनी से सजाया जाएगा तथा दोपहर 1 बजे से संध्या आरती तक भजन-कीर्तन का आयोजन होगा और अन्नकूट की झांकी सजाई जाएगी। भगवान को अन्नकूट का भोग लगाकर आरती के पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस आयोजन में मंदिर कमेटी, श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत एवं समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, समाजबंधु व मातृशक्ति सक्रिय रूप से शामिल होंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor