Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 3:25 pm

Sunday, August 23, 2026, 3:25 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

तुलसी एकादशी पर दीपोत्सव, तुलसी पौधा वितरण व रक्तदान शिविर का आयोजन

भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा सेवा एवं संस्कार के दो कार्यक्रम संपन्न

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा जूना खेड़ापति मंदिर, चौपासनी रोड पर तुलसी एकादशी दीपोत्सव, तुलसी पौधा वितरण एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर में रोटरी ब्लड बैंक के सहयोग से कुल 20 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर समाज सेवा की मिसाल प्रस्तुत की। परिषद सदस्य श्री मनीष व्यास ने प्रथम रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में सुरेशचंद्र भूतड़ा, कैलाश नारायण राठी, अनिल जाजू, राजेंद्र कुमार मंत्री, अरुण कुमार कच्छावाहा, नरसिंह दास शाह, किशन दास बिरला, हरि महेश्वरी, ललित मोहन अग्रवाल, मुकेश राठी, मनीष व्यास, सत्यनारायण सोनी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

उसी अवसर पर तुलसी एकादशी दीपोत्सव के अंतर्गत 101 दीपक प्रज्वलित कर दीपदान किया गया तथा 101 तुलसी पौधों का वितरण किया गया। महिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना बिड़ला के नेतृत्व में महिला सदस्यों ने अत्यंत उत्साह के साथ सहभागिता की।
इसमें श्रीमती शोभा आंचलिया (महिला सहभागिता संयोजिका), प्रेरणा मंत्री,श्रीमती मधु बिड़ला, श्रीमती कमला कैला, श्रीमती तरुणा बिड़ला, श्रीमती रेनू नेपालीया, श्रीमती नंदिनी व्यास, श्रीमती सीमा बिड़ला, श्रीमती उमा काबरा, श्रीमती शोभा साबू, श्रीमती गायत्री देवी राठी एवं श्रीमती स्नेहा तापड़िया ने सक्रिय सहयोग दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री कमलेश पुरोहित का जूना खेड़ापति मंदिर परिसर में विशेष सहयोग रहा।

दोनों कार्यक्रमों में सदस्यों का उत्साह, सेवा भावना और सहभागिता प्रशंसनीय रही।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor