Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:23 pm

Thursday, July 9, 2026, 1:23 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

“संवाद से समाधान” मिशन के अंतर्गत रेलवे कॉलोनी विकास का नया अध्याय — सोनार रेलवे कॉलोनी, जैसलमेर का भव्य पुनर्विकास उद्घाटन

राखी पुरोहित. जैसलमेर 

उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल द्वारा “संवाद से समाधान” मिशन के अंतर्गत मॉडल रेलवे कॉलोनी के रूप में सोनार रेलवे कॉलोनी, जैसलमेर का भव्य रूपांतरण किया गया। इस कॉलोनी का उद्घाटन महाप्रबंधक अमिताभ ने 31 अक्टूबर को किया गया। नामांकित 11 कॉलोनियों में से यह पहला महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो मंडल की एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस पुनर्विकास कार्यों में सम्मिलित प्रमुख विशेषताएँ सभी आवासों का व्यापक नवीनीकरण, नए सड़कों एवं जल निकासी तंत्र का निर्माण, प्रत्येक आवास के लिए निजी लॉन की सुविधा, भूमिगत विद्युत नेटवर्क की स्थापना, सामुदायिक केंद्र का निर्माण, कैरियर परामर्श एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना, पुस्तकालय एवं ज्ञान केंद्र का निर्माण, पार्क में वॉकिंग पाथवे, ओपन जिम एवं झूले, इंडोर एवं आउटडोर खेल सुविधाएं, “Own My Tree” अभियान के तहत वृक्षारोपण, थीम आधारित पेंटिंग्स, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, शिकायत निवारण शिविर, रचनात्मक प्रतियोगिताएं तथा कॉलोनी के रखरखाव हेतु Colony Care Committee का गठन नगर निगम वाहनों द्वारा नियमित कचरा निस्तारण व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि इन सभी सुविधाओं से न केवल निवासियों का शारीरिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होगा, बल्कि उनके मानसिक उत्थान, कौशल विकास और सामुदायिक एकता को भी बल मिलेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor