Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:18 am

Sunday, August 23, 2026, 9:18 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सियाराम सर्व जातीय परिणय महोत्सव में गत दिनों 51 जोड़ों का हुआ विवाह

गायत्री देवी ट्रस्ट द्वारा हुआ भव्य आयोजन

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

गायत्री देवी ट्रस्ट द्वारा 1 नवंबर को सर्वजातीय सामूहिक विवाह सियाराम परिणय महोत्सव आयोजित हुआ। इसमें 51 जोड़ों का विवाह हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी पप्पूराम डारा थे। भामाशाह हरदीप सिंह सलूजा, रामकिशोर गर्ग डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयंस क्लब, बाल योगी विष्णु अरोड़ा, अरुणा मोदी प्रधान आर्य समाज  मौजूद थे।

ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया कि सामूहिक विवाह की संयोजक ललिता वर्मा थी। सुबह 7:00 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ और कार्यक्रम का समापन शाम को 5:00 बजे हुआ। दूल्हो की बारात बगियों मेंं निकाली गई। सभी की वरमाला अलग-अलग की गई और फेरे आर्य समाज द्वारा संपन्न करवाए गए। दूल्हे दुल्हन के लिए कपड़े रेडीमेड सिलवाए गए जो कि इस विवाह का विशेष आकर्षण रहे। कार्यक्रम में गायत्री देवी ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा को राष्ट्रीय आइकॉनिक अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। सम्मान माता हिंगलाज एंड वरुणदेव चेरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष खत्री राजेन्द्र मोदी द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललिता वर्मा, चंद्रशेखर अरोड़ा, चंद्रप्रकाश आसरी, राकेश भाटी, विनती जांगिड़, राजेश भाटिया, प्रहलाद राम गोयल, नंदलाल व्यास, रक्षिता बाफना, गोपाल सिंह राठौड़, राजेश सोनी, सुरेंद्रसिंह सिसोदिया, राजेश पुंगलिया, अरुण पुरोहित, जैसाराम जीनगर, किशोर चौहान, देवेंद्र सांखला, रमजान अली, मीनाक्षी गौड़, उषा सोनी, जसोदा सुथार, लक्ष्मी शेखावत, पूजा सिसोदिया, शारदा खत्री, राजेश्वरी अरोड़ा और रेखा सोनी, मंजू मेवाड़ा का विशेष सहयोग रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor