हुबली-भगत की कोठी (जोधपुर)-हुबली स्पेशल रेलसेवा में बढाया 01 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी डिब्बा
राइजिंग भास्कर. जोधपुर
रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु हुबली-भगत की कोठी (जोधपुर)-हुबली स्पेशल रेलसेवा में बढाया 01 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 07359/07360, हुबली-भगत की कोठी (जोधपुर)-हुबली स्पेशल रेलसेवा में हुबली से दिनांक 09.11.25 से 30.11.25 तक एवं भगत की कोठी से दिनांक 11.11.25 से 02.12.25 तक 01 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी डिब्बें की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।








