Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:02 pm

Sunday, August 23, 2026, 4:02 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर मंडल रेलवे अस्पताल में पेंशनर्स हेतु डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैंपेन 4.0 का सफल आयोजन

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय, पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग एवं रेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में, उत्तर पश्चिम रेलवे के विभिन्न मंडलों में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) कैंपेन 4.0 के अंतर्गत सेवानिवृत्त पेंशनभोगियों के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में जोधपुर मंडल रेलवे अस्पताल में संपूर्ण नवम्बर माह के दौरान प्रतिदिन पेंशनर्स हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के द्वितीय दिवस मंगलवार को आयोजित शिविर में लगभग 75 सेवानिवृत्त पेंशनभोगियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने मोबाइल एप “जीवन प्रमाण” के माध्यम से अपने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाकर तथा प्रक्रिया को सीखकर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

इस अभियान का उद्देश्य पेंशनभोगियों को डिजिटल माध्यम से घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है।

रेलवे प्रशासन ने सभी सेवानिवृत्त पेंशनभोगियों से आग्रह किया है कि वे नवम्बर माह के दौरान आयोजित आगामी शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाएं तथा डिजिटल जागरूकता के इस अभियान को सफल बनाने में सहभागिता निभाएं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor