Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:01 pm

Sunday, August 23, 2026, 4:01 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जालौर रेलवे स्टेशन पर पेंशनर्स के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैंपेन 4.0 का सफल आयोजन

राइजिंग भास्कर. जालोर 

भारत सरकार के उपक्रम कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय, पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग तथा रेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में उत्तर पश्चिम रेलवे की प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री गीतिका पाण्डेय के मार्गदर्शन में, जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अनुराग त्रिपाठी एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक डॉ. विक्रम सिंह सैनी के नेतृत्व में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैंपेन 4.0 के अंतर्गत जालौर रेलवे स्टेशन पर पेंशनर्स हेतु जागरूकता एवं प्रमाण-पत्र शिविर का आयोजन किया गया।

मंगलवार को आयोजित इस शिविर में लगभग 80 सेवानिवृत्त पेंशनभोगियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने मोबाइल एप “जीवन प्रमाण” के माध्यम से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाकर इस अभियान को सफल बनाया। इस कैंपेन का मुख्य उद्देश्य पेंशनभोगियों को डिजिटल माध्यम से घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है।

शिविर को सफल बनाने में जोधपुर मंडल के वित्त विभाग के वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी श्री गुलाब सिंह एवं उनकी टीम, मुख्य कल्याण निरीक्षक, जालौर स्टेशन अधीक्षक तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जालौर के शाखा प्रबंधक का विशेष सहयोग रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor