Explore

Search

Saturday, October 24, 2026, 10:51 pm

Saturday, October 24, 2026, 10:51 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में मिलती है लोअर बर्थ की विशेष सुविधा

 रेलवे का सराहनीय कदम, वरिष्ठ रेलयात्री जानें क्या हैं नियम

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

वरिष्ठ नागरिकों को सुगम और आरामदायक रेल यात्रा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे द्वारा लोअर बर्थ (निचली सीट) उपलब्ध कराने की विशेष सुविधा पहले से ही लागू है। सीनियर सिटीजंस इस सुविधा का लाभ टिकट बुकिंग के दौरान स्वतः प्राप्त कर सकते हैं।

यह सुविधा विशेष रूप से स्लीपर क्लास,थर्ड एसी और सेकंड एसी कोचों में दी जा रही है। टिकट आरक्षण के समय यात्री द्वारा दर्ज की गई आयु के आधार पर कंप्यूटरीकृत सिस्टम स्वतः लोअर बर्थ का आवंटन करता है।

उत्तर पश्चिम रेलवे,जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा ने बताया कि आरक्षित कोचों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष लोअर बर्थ कोटा निर्धारित है। यह सुविधा केवल उन वरिष्ठ नागरिकों को दी जाती है जो अकेले या जोड़े में यात्रा कर रहे हैं। दो से अधिक यात्रियों के समूह को यह सुविधा उपलब्ध नहीं होती। यदि किसी वरिष्ठ नागरिक का टिकट किसी वयस्क यात्री के साथ संयुक्त रूप से बनाया गया है, तो उसे भी यह सुविधा नहीं मिल पाएगी।

विभिन्न श्रेणियों में लोअर बर्थ कोटा का निर्धारण इस प्रकार है:

*स्लीपर क्लास* – प्रति कोच 6 लोअर बर्थ

*थर्ड एसी* – प्रति कोच 4 से 5 लोअर बर्थ

*सेकंड एसी* – प्रति कोच 2 लोअर बर्थ

इन बर्थों को 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुष यात्रियों, 45 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिला यात्रियों तथा गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता से आवंटित किया जाता है।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान वरिष्ठ नागरिक “लोअर बर्थ कोटा” का चयन कर सकते हैं। यदि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिला किसी अन्य 45 वर्ष से अधिक आयु की महिला के साथ यात्रा कर रही हैं, तो दूसरी महिला को भी समीप की सीट प्राथमिकता से दी जाती है।

टिकट बुकिंग के दौरान रखें ध्यान

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट बुकिंग के समय अपनी सही आयु अवश्य दर्ज करें, ताकि उन्हें इस सुविधा का लाभ समय पर और सुगमता से प्राप्त हो सके।

यह विशेष व्यवस्था वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षित, सहज और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में रेलवे का एक सराहनीय कदम है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor