शिव वर्मा. जोधपुर
श्री गणपति मेढ जागृति एवं विकास समिति के तत्वावधान में,11 जोड़ों का सामूहिक विवाह और तुलसी विवाह समारोह आयोजित किया गया।
शिव प्रकाश कुकरा, रामेश्वर सोनी ने बताया कि पंचम सामूहिक विवाह समारोह, 5 नवम्बर 2025 बालाजी फार्म हाउस जोधपुर में बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में विनायक पूजा, हल्दी, मेहंदी एवं महिला संगीत हुआ, वही बंदोली, तोरण, वरमाला और पाणिग्रहण संस्कार, व प्रीतिभोज का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनसीबी डायरेक्टर घनश्याम कुकरा, एवं बहादुर सिंह मायछ, दुली चन्द मौसूण सहित अनेक गणमान्य समाज बन्धु उपस्थित रहे । वहीं मंच संचालन राम रत्न ख़जवानिया ने किया। कार्यक्रम में विनायक पूजा, हल्दी, मेहंदी एवं महिला संगीत आयोजन हुए। वही दूल्हा घोड़ी पर, दुल्हन जीप में बैठ कर बंदोली निकाली। तोरण, वर माला एवं पाणिग्रहण संस्कार व प्रीतिभोज का आयोजन हुआ। इसके बाद में विदाई दी गई। समाज बंधुओं द्वारा दुल्हन को 135 आइटम उपहार में दिए गए।











