Explore

Search

Sunday, April 19, 2026, 5:50 am

Sunday, April 19, 2026, 5:50 am

LATEST NEWS
Lifestyle

वरिष्ठ साहित्यकार श्याम प्रकाश गुप्ता के छोटे भाई रिटायर्ड कैप्टन सोम प्रकाश गुप्ता के निधन पर शोक सभा आयोजित

सोम प्रकाश गुप्ता रिटायरमेंट के बाद महू (इंदौर) में ही बस गए थे। 17 अक्टूबर को उनके निधन का समाचार जोधपुर के साहित्यकारों को मिलते ही शोक व्याप्त हो गया। बुधवार को जोधपुर में आयोजित शोकसभा में शहर के अनेक साहित्यकारों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

जोधपुर के वरिष्ठ साहित्यकार श्याम प्रकाश गुप्ता ”शांत” के छोटे भाई रिटायर्ड कैप्टन इंडियन आर्मी सोम प्रकाश गुप्ता का 17 अक्टूबर को महू (इंदौर) में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे पूरी तरह स्वस्थ थे और अचानक हार्ट अटैक आने से उनका देहांत हो गया। सोमप्रकाश गुप्ता रिटायरमेंट के बाद वहीं बस गए। उनके निधन का समाचार जोधपुर के साहित्यकारों को मिलते ही शोक व्याप्त हो गया।

बुधवार को श्यामप्रकाश गुप्ता के पावटा शक्तिनगर स्थित आवास पर शोकसभा आयोजित हुई। इस मौके पर रिटायर्ड कैप्टन स्व. सोम प्रकाश गुप्ता के बड़े भाई श्याम प्रकाश गुप्ता,  छोटे भाई दीपक गुप्ता, उनकी धर्मपत्नी ललिता गुप्ता, विजय गुप्ता, उनकी धर्मपत्नी अनिता गुप्ता, बहन राधा अग्रवाल, कंवरसा जगदीश अग्रवाल (बहनोई), उषा गुप्ता, रजनी अग्रवाल की उपस्थिति में नगर के साहित्यकारों और श्याम प्रकाश गुप्ता के मित्रों, शुभचिंतकों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

श्री जागृति संस्थान के अध्यक्ष राजेश भैरवानी और राजेंद्र खींवसरा के शोक संदेश का वाचन अशफाक अहमद ने किया। शोकसभा में वरिष्ठ साहित्यकार और काव्य कलश के अध्यक्ष मनोहर सिंह राठौड़ ने कहा कि कैप्टन सोम प्रकाश गुप्ता के निधन से हम सभी दुखी है और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। अशफाक अहमद फौजदार ने कहा कि दुख की घड़ी में हम सब गुप्ता परिवार के साथ हैं। इस मौके पर वरिष्ठ रंगकर्मी प्रमोद वैष्णव ने कहा कि हम सब ईश्वर के हाथ की कठपुतली हैं, हमारी डोर उसके हाथ में ही हैं। उसके फैसले को स्वीकार करना ही पड़ता है। राइजिंग भास्कर के ग्रुप एडिटर दिलीप कुमार पुरोहित, अब्दुल रहीम सांखला, तृप्ति गोस्वमाी, वीरेंद्र पुरी, ओमप्रकाश गोयल, राजीव गर्ग, उमेश दाधीच सहित शहर के साहित्यकारों और गुप्ता परिवार के शुभ चिंतकों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor