Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:14 pm

Thursday, July 9, 2026, 12:14 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

स्वाति के सृजन को मिली सराहना, संस्कार भारती द्वारा मारवाड़ कला साधक सम्मान से सम्मानित

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

शहर की युवा कवयित्री स्वाति पुरोहित के सृजन को सराहना मिली है। यूथ हॉस्टल रातानाडा में संस्कार भारती जोधपुर की ओर से आयोजित समारोह में राजस्थान के संघ प्रचारक निम्बाराम और सुविख्यात लोक गायक पद्मश्री अनवर खान और सुप्रसिद्ध वीणावादक महेशाराम के हाथों मारवाड़ कला साधक सम्मान से सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि यह सम्मान उन प्रतिभाओं को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपनी कला और रचनाओं के माध्यम से समाज को प्रेरणा दी है। स्वाति की रचनाएं देश  की प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित  होती रहीं है। हाल ही में उनका साझा कविता संग्रह शब्द -ए – सफर लोकार्पित हुआ। हिन्दी साहित्य में कविता के साथ आकाशवाणी जोधपुर पर उनकी काव्य वार्ताएं प्रसारित होती रही हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि आएसएस जोधपुर प्रांत के प्रचार प्रमुख पंकज कुमार राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर  गर्ग व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. हरीदास व्यास मौजूद रहे। कार्यक्रम की भूमिका भरत कोराणा की है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor