Explore

Search

Friday, May 1, 2026, 5:39 pm

Friday, May 1, 2026, 5:39 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

टाइम बैंक ऑफ इंडिया पिनकोड 342003 की बैठक में सेवा कार्यों पर मंथन

हम शोर नहीं करते, सेवा करते हैं के संकल्प को साकार करने का संकल्प 

राखी पुरोहित. जोधपुर

8302316074 rakhipurohit066@gmail.com 

सकारात्मक सोच और निःस्वार्थ सेवा के मूल मंत्र “हम शोर नहीं करते, सेवा करते हैं” को आत्मसात करने वाली संस्था टाइम बैंक ऑफ इंडिया के पिनकोड 342003 चैप्टर की मासिक बैठक रविवार को गीता भवन प्रांगण में संपन्न हुई।

दोपहर एक बजे आरंभ हुई इस बैठक में बीस पंजीकृत सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आत्मीय परिचय देकर एक-दूसरे के साथ सहयोग की भावना को सुदृढ़ किया। बैठक का वातावरण सेवा, समर्पण और समाजोत्थान की भावना से ओतप्रोत रहा। पिनकोड सदस्य राजेन्द्र जैन, भूरमल मेड़तिया, सोहनमल मेड़तिया, श्रीमती शोभा आंचलिया, श्रीमती कंचन सर्राफ, श्रीमती रतन सोनी, श्रीमती संतोष काबरा, केवलचंद कोठारी,  सनिल नायर, महेश देव, केके मोहनोत, सुशील कुमार महेचा तथा डीएम कुम्भट आदि ने पिनकोड 342003 चेप्टर को “आदर्श चेप्टर” के रूप में स्थापित करने हेतु अनेक रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए।

इन सुझावों में वृद्धजन सेवा को अधिक संगठित रूप में आगे बढ़ाने, समयदान की संस्कृति को प्रोत्साहित करने, वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव को युवाओं की ऊर्जा से जोड़ने तथा हर हाथ सेवा का, हर मन समर्पण का भाव को साकार करने जैसे ठोस विचार शामिल रहे। एडमिन रवि सुराणा ने पिछले माह में आयोजित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही नए पंजीकृत सदस्यों का डेटा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि टाइम बैंक की यह पहल आज “सेवा का सामाजिक बैंक” बनकर जनकल्याण की दिशा में नई परिभाषाएँ गढ़ रही है।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि वे न केवल मासिक बैठकों में सक्रिय भागीदारी निभाएँगे, बल्कि चेप्टर की प्रत्येक सामाजिक गतिविधि में पूरे मनोयोग से सहभागी बनेंगे। यह शपथ केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्म और करुणा के संगम के रूप में अभिव्यक्त हुई।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor