Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 1:32 pm

Sunday, August 23, 2026, 1:32 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सिन्धी समाज द्वारा करतल ध्वनि से आभार प्रकट किया

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में विश्व सिन्धी हिन्दू फाउंडेशन ऑफ़ एसोसिएशन द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला के मुख्य आतिथ्य और सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में आयोजित सशक्त समाज, समृद्ध भारत विषयक सम्मेलन आयोजित किया गया।
इसमें रक्षा मंत्री राजऩाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में जोधपुर की विभिन्न संस्थाओं संत नामदेव ट्रस्ट, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, सिंधी गुरु संगत दरबार के पदाधिकारी लक्ष्मण खेतानी, प्रभु ठारवानी, भरत आवतानी, दीपक मोरदानी भी शामिल रहे । इस सम्मेलन में देश विदेश के 35 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त विजन में Caa,, अल्पसंख्यक व बिना पासपोर्ट धारक को नागरिकता जैसे कानून को लागू करने पर कार्यक्रम में नागरिकता प्राप्त किए लोगों के बीच देश विदेश से आए सिन्धी समाज द्वारा करतल ध्वनि से आभार प्रकट किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor