राखी पुरोहित. जोधपुर
योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय द्वारा स्वास्थ्य साधना केंद्र लाल पुलिया चौपासनी रोड में रविवार को सुबह 11 बजे दवाइयों के दुष्परिणाम विषय पर विचार-आहार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। सह प्रबंध न्यासी वन्दना मोदी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध न्यासी स्वास्थ्य साधना केंद्र योगेश माहेश्वरी करेंगे। मुख्य अतिथि मुंबई की समाजसेविका श्रीमती अंजना गांधी होंगी। विशिष्ट अतिथि आरोग्य भारती जोधपुर प्रांत संरक्षक ब्रज किशोर माथुर होंगे। मुख्य वक्ता डॉ. अरुण आचार्य (MBBSMS) पूर्व सीनियर फैमली फिजिशियन मुंबई होंगे। संगोष्ठी के प्रायोजक स्वास्थ्य साधना केंद्र हैं।





