Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 8:15 am

Thursday, July 9, 2026, 8:15 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में बिखरी राजस्थान की सांस्कृतिक खुशबू

लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

शहर के रामलीला मैदान (रावण चबूतरा) में आयोजित हो रहे पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में शुक्रवार को लोक कलाकारों की सजीव प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तरुणसिंह सोलंकी एंड पार्टी के कलाकारों ने गायकी, नृत्य और हास्य की शानदार प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेश राठी, सेंट्रल जूट के डिप्टी डायरेक्टर बी.एन. भंसाली, महावीर चोपड़ा, दीपक माथुर, हरीश लोहिया, सांस्कृतिक प्रभारी राकेश श्रीवास्तव, अभिनव परिहार एवं अंकुर अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत बूंदू खान लंगा ने प्रसिद्ध लोक गीत “केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश” से की, जिसने दर्शकों को राजस्थान की आत्मा से जोड़ दिया। इसके पश्चात उमा रावल ने राजस्थानी पैरोडी प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। खातू कालबेलिया के कालबेलिया नृत्य ने मंच पर ऊर्जा भर दी, वहीं रुपनाथ मोहिनी कालबेलिया की भवाई नृत्य प्रस्तुति ने संतुलन और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया। हिम्मत सिंह एवं भगवान सिंह ने हास्य लोक नृत्य के माध्यम से दर्शकों को ठहाकों से भर दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सिंघल ने किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor