Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:59 am

Sunday, August 23, 2026, 9:59 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

लुई ब्रेल दिवस पर प्रज्ञा निकेतन छात्रावास में लुई ब्रेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के प्रज्ञा निकेतन छात्रावास में आज लुई ब्रेल दिवस के उपलक्ष में उनकी स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विकलांग पुनर्वास एवं प्रशिक्षण संस्थान की अध्यक्ष प्रोफेसर मीना बरडिया और प्रकाशचंद खींची प्रधानाचार्य राजकीय अंध विद्यालय , वार्डन डाॅ. अर्पिता कक्कड़ कार्यक्रम में मौजूद थे।

कार्यक्रम में लुई ब्रेल की प्रतिमा पर पुष्प हार्पित किए गए तथा छात्रों के द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। छात्रावास के छात्रों सोहनलाल, राजकुमार, लोकेश एवं अन्य छात्रों ने भाषण, कविता एवं अन्य प्रस्तुतियां दी। छात्रावास में नेत्रहीन तथा दिव्यांग छात्रों के द्वारा उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया गया। छात्रावास में राम सिंह, उगम सिंह, महेंद्र, अबरार हुसैन, गौड़ एवं अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्रावास में छात्र तेजाराम का भी अभिनंदन किया गया, जो हाल ही में गंगानगर में हुई दिव्यांग पैराएथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor