मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ की अध्यक्षता में लिये गए कई महत्वपूर्ण निर्णय,मारवाड़ प्रेस क्लब की कार्यकारिणी की अहम बैठक में लिये निर्णय,जोधपुर शहर और देहात जिलों के सदस्यता अभियान क़ो सफल बनाने के लिये सदस्यया अभियान संचालन समिति का किया गया हैं गठन
शिव वर्मा. राखी पुरोहित. जोधपुर
जोधपुर.मारवाड़ प्रेस क्लब (एमपीसी) की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक जोधपुर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ ने की। बैठक में संगठन से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। इस दौरान जोधपुर शहर और देहात सहित मारवाड़ के सभी 10 जिलों ( जोधपुर शहर,जोधपुर देहात, जैसलमेर,बाड़मेर,जालौर,सिरोही पाली,बालोतरा,फलोदी और नागौर)में पत्रकारों को भूखंड दिलाने का संकल्प लिया गया। साथ ही, जोधपुर में लंबे समय से लंबित पत्रकार भूखंड आवंटन के मामलों को नए सिरे से संकल्प के साथ जल्द से जल्द सुलझाने का निर्णय किया गया।
मारवाड़ प्रेस क्लब के सचिव चंद्रशेखर व्यास ने बताया कि,बैठक में यह भी तय किया गया कि मारवाड़ प्रेस क्लब की जिला कार्यकारिणियों का गठन सभी 10 जिलों में किया जाएगा। फरवरी के प्रथम सप्ताह तक सभी जिलों में कार्यकारिणी के मनोनयन का संकल्प लिया गया है। इससे पूर्व प्रत्येक जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। शीघ्र ही सभी जिलों के प्रभारियों की घोषणा भी की जाएगी।
उन्होंने बताया क़ि जोधपुर शहर और देहात जिलों में सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सदस्यता अभियान संचालन समिति का गठन भी किया गया है। वरिष्ठ पत्रकार इम्तियाज अहमद को संयोजक तथा विक्रम दत्त को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं चंद्रशेखर व्यास, ललित परिहार, ललित सिंह बड़गूजर, मनोज गिरी, गिरीश दाधीच, सुनील दत्त, माधो सिंह, मनीष दाधीच और जितेंद्र दवे को समिति का सदस्य बनाया गया है।
उन्होने बताया कि 6 जनवरी को प्रातः 9:15 बजे से 5:00 बजे तक जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम के सामने स्थित होटल मारवाड़ एक्सीलेंसी में मारवाड़ प्रेस क्लब की सदस्यता प्राप्त करने के लिए आवेदन करने वाले पत्रकार को 2 वर्ष का शुल्क ₹500 नकद जमा करना होगा, आधार कार्ड की प्रतिलिपि के अलावा जिस समाचार पत्र या चैनल में सेवाएं दे रहे हैं उसके आई कार्ड की फोटो प्रतिलिपि या संबंधित चैनल और समाचार पत्र के संपादक की ओर से जारी किए गए अपॉइंटमेंट लेटर की प्रतिलिपि देनी होगी,सदस्यता के लिए आवेदन करने वाले प्रत्येक पत्रकार को अपनी दो पासपोर्ट साइज फोटो देने होंगे और पाक्षिक और साप्ताहिक समाचार पत्र से सिर्फ दो सदस्यों को ही सदस्यता दी जा सकेगी। मारवाड़ प्रेस क्लब से जुड़ने वाले प्रत्येक सदस्य को किसी जिले, प्रदेश, राष्ट्र या दुनिया के किसी भी पत्रकार संगठन से जुड़े रहने की स्वतंत्रता रहेगी.सदस्यता अभियान के तहत किसी भी पत्रकार संगठन से जुड़े पत्रकार आवेदन कर सकेंगे।
पहले चरण में जोधपुर शहर और देहात जिलों का सामूहिक सदस्यता अभियान 6 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। यह अभियान प्रातः 9.15 बजे से शाम 5 बजे तक केवल एक दिन के लिए आयोजित होगा। सदस्यता शुल्क दो वर्षों के लिए एकमुश्त 500 रुपये (250 रुपये प्रतिवर्ष) निर्धारित किया गया है।









