Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:08 am

Sunday, August 23, 2026, 10:08 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सामाजिक सरोकार के कार्य के तहत मंदिर भोजन शाला में 11151 किलो चावल व 111 तेल के पीपे भेंट किए

समस्त गुजरात अन्नदान परिवार संस्था का सामाजिक सरोकार का कार्य, पूर्व नरेश गज सिंह ने सामाजिक सरोकार के कार्य के लिए बधाई दी

शिव वर्मा. जोधपुर 

माँ नागणेच्या मंदिर नागाणा में शनिवार को समस्त गुजरात अन्नदान परिवार संस्था गुजरात द्वारा सामाजिक सरोकार के कार्य के तहत मंदिर भोजनशाला में 1115 (1 किलो सेट ) चावल व 111 तेल के पीपे भेंट किये ।

माँ नागणेच्या मंदिर ट्रस्ट नागाणा के कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह राठौड़ ने बताया कि गुजरात से समस्त गुजरात अन्नदान परिवार संस्थान द्वारा प्रति वर्ष नागाणा स्थित माँ नागणेच्या मंदिर आकर दर्शन करते हैं व मंदिर भोजनशाला के लिए ट्रक मे खाद्य सामग्री लाकर भेंट की जाती है । उन्होंने बताया कि समस्त गुजरात अन्नदान परिवार के 100 महिलाएं व पुरुषों का समूह आया ।

पूर्व नरेश गज सिंह ने शुभकामना संदेश भेजा

इस अवसर पर पूर्व नरेश गज सिंह ने गुजरात के आणद के पास बुधेज गांव से आए गुजरात अन्न दान परिवार संस्थान के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अन्न दान परिवार द्वारा मंदिर की भोजशाला में बड़ी तादाद में खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है । पूर्व नरेश द्वारा भेजे गए संदेश का पठन राजेन्द्र सिह लीलियाँ पीआरओ उम्मेद भवन पैलेस ने किया ।

राजपूत विश्रामगृह में एक कमरा बनाने की घोषणा की

समारोह के दौरान समस्त गुजरात अन्नदान परिवार दल के साथ आए महेश सिंह राठौड़ वटवाण ने नागाणा में बन रही राजपूत विश्राम धर्मशाला में एक कमरा अपनी तरफ से बनाने की घोषणा की ।

इनका हुआ सामान

समारोह के दौरान समस्त अन्नदान परिवार गुजरात के दल के विक्रम सिंह राठौड़ ,किरण सिंह राठौड़, महावीर सिंह राठौड़,दशरथ सिंह सोलंकी ,अनिरुद्ध सिंह राठौड़,अर्जुन सिंह राठौड़,पुष्पराज सिंह राठौड़ सहित अनेक लोगों का कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह राठौड़ द्वारा साफा व राजेन्द्र सिंह लीलियाँ द्वारा मालाएँ पहना कर स्वागत किया । इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह राठौड़ ने कहा कि महाराजा गज सिंह जी की अध्यक्षता में मां नागणेच्या माता मंदिर ट्रस्ट द्वारा नागणेच्या मंदिर का लगातार विकास हो रहा है । आने वाले दर्शनार्थियो और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है । नागाणा का नागणेच्या मंदिर प्रमुख शक्तिपीठ के रूप में गिना जाता है ।वर्ष भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है । उन्होंने बताया कि पाबूजी राठौड़ के मंदिर का संगमरमर के पत्थर से नवनिर्माण कार्य भी तेज गति से चल रहा है । इस अवसर पर सीनियर मैनेजर रणवीर सिंह राठौड़ व फतेह सिंह राठौड़ सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor