Explore

Search

Thursday, April 16, 2026, 11:00 am

Thursday, April 16, 2026, 11:00 am

LATEST NEWS
Lifestyle

निशुल्क शिविर में 288 मरीजों की जांच की गई, 17 मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयन

87 मरीजों की निशुल्क शुगर, हिमोग्लोबिंग, कॉलेस्ट्रोल, व ब्लड ग्रुप की जांच की गई

राखी पुरोहित. जोधपुर

अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन व लॉयन्स क्लब जोधपुर वेस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज ज्वाला विहार में स्थित मेरिज हॉल माँ आयोजित केम्प का शुभारंभ जोधपुर जिला इकाई के महामन्त्री आनन्द प्रकाश गुप्ता, महिला अध्यक्ष अनीता मेहता, लायन आरके ओझा, राजेश अग्रवाल व रामजी लाल अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के संयोजक रेखा जैन, दीपक गुप्ता ने बताया कि इस निःशुल्क केम्प में कुल 288 मरीजो की जाँच की गई। सह संयोजक जितेन जैन व पुनीत मालपानी ने बताया कि डॉ चन्दन कल्ला द्वारा 128 मरीजो की आँखों की जाँच की गई। उनमें से 17 मरीजो को लेन्स प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। उन सभी मरीजो का लैंसं प्रत्यारोपण आज शाम को लायन्स अस्पताल में डॉ चन्दन कल्ला द्वारा किया जायेगा। डॉ डीके बाडमेंरा जनरल फीजिशियन द्बारा 22 मरीजो की जाँच की गई। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ वीके बाड़मेरा द्वारा 19 मरीजो की जाँच की गई, आयुर्वेदिक चिकित्सक महावीर जैन द्वारा 15 मरीजो की जाँच की गई। मेट्रोपालिश लैब द्वारा 87 मरीजो की निःशुल्क शुगर,हिमोग्लोविग,केलेस्टोंल व ब्लड ग्रुप जाँच की गई। युवा अध्यक्ष खुश सिंघवी द्वारा घोषणा की गई कि आगमी दिनांक 18 जनवरी 2026 को अहमदाबाद के सुपर इस्पेसलिस्ट डॉ. रवि प्रजापति व उनकी टीम द्वारा विशाल केम्प का आयोजन किया जायेगा।

आज के इस शिविर मे महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश खाण्डेलवाल, मनीष रोहतगी, महिला अध्यक्ष अनीता मेहता, निर्मला गुप्ता, रेखा जैन, मीनल गुप्ता, गौतम कटारिया, संदीप अग्रवाल , अभिषेक शाह, मनोज जैन, अशोक संचेती व लॉयन्स क्लब से बंकट सिंह पुखराज अग्रवाल, ओम प्रकाश खण्डेलवाल, मोहन रत्नेश व क्लब अन्य सदस्यो ने अपनी सेवाए दी और पूर्णतया इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor