Explore

Search

Saturday, October 24, 2026, 11:53 pm

Saturday, October 24, 2026, 11:53 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बसंत पंचमी पर खाटू श्याम मंदिर में विशेष श्रृंगार व वस्त्र परिवर्तन का भव्य आयोजन

बीकानेर, 23 जनवरी 2026।

जयपुर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार एवं वस्त्र परिवर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बाबा का श्रृंगार पीले रंग के पुष्पों से किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर बसंती रंग में रंगा हुआ नजर आया।

 

बाबा का विशेष श्रृंगार किशन शर्मा एवं चेतन शर्मा द्वारा किया गया। दिल्ली से मंगवाए गए सात प्रकार के पुष्पों— आर्किड, गेंदा, गुलदावरी, बंगलौरी बटन, डेज़ी, कुसुम्बी तथा येलो गुलाब — से बाबा का आकर्षक और दिव्य श्रृंगार किया गया।

 

बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में बाबा के वस्त्र विधिवत रूप से बदले गए। परंपरा के अनुसार पुराने वस्त्र भक्तों को प्रसाद स्वरूप वितरित किए गए। मंदिर परंपरा के अनुसार यह आयोजन वर्ष में केवल एक बार बसंत पंचमी के दिन ही किया जाता है, जिसके पश्चात पूरे वर्ष बाबा वही नए वस्त्र धारण करते हैं।

 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और बाबा के चरणों में शीश नवाया। भक्तों ने पीले गुलाब अर्पित किए तथा चंदन एवं इत्र बाबा को समर्पित किया। मंदिर परिसर में भक्ति संगीत गूंजता रहा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

 

पीतांबरी वितरण का कार्य सुबह से ही मुख्य पुजारी किशन शर्मा एवं चेतन शर्मा द्वारा किया गया। आयोजन की व्यवस्थाओं में सुरेश चंद्र भसीन, ओम जी जिंदल एवं ब्रजमोहन जिंदल का विशेष योगदान रहा। वहीं अन्य सेवादारों में श्याम जी सेवढ़ा, किशन, दीपक, संजय, पारिक बलविंदर चुग एवं जीतू ने व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संभाला।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर ट्रस्ट के सभी सदस्य उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में नारियल के साथ पर्ची बांधकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु बाबा के चरणों में अर्जी लगाई। प्रसाद वितरण का कार्य भी ट्रस्ट सदस्यों द्वारा किया गया।

बसंत पंचमी के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही और आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

Mukund
Author: Mukund