Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:39 am

Thursday, July 9, 2026, 4:39 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

यूजीसी कानून का अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन ने किया विरोध, निरस्त करने की मांग

अध्यक्ष राजेंद्र राठी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा 

राखी पुरोहित. जोधपुर 

अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर जिला इकाई की कोर कमेटी की बैठक UGC नियम कानूनों के संदर्भ में फेडरेशन के कार्यालय में आयोजित की गई।

वर्तमान में लागू UGC नियमों से वैश्य. समाज में रोष व आंदोलित है। इससे समाज के विभिन्न वर्ग में भेदभाव एवं दूरियाँ बढ़ेंगी। असंतोष पैदा होगा। जबकि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना सबका साथ सबका विकास है। आज की बैठक में यह निर्णय किया गया कि वैश्य समाज को देश के नेतृत्व को विरोध प्रकट करते हुए ज्ञापन प्रेषित किया जाए और माँग करनी चाहिए कि इस तरह के क़ानून को पूर्ण रूप से निरस्त किया जाए।

अध्यक्ष राजेंद्र राठी ने बताया कि ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा गया है। साथ में ज्ञापन की प्रतिलिपि ओम बिरला अध्यक्ष लोक सभा, अमित शाह, गृहमंत्री भारत सरकार, नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा, धर्मेंद्र प्रधान , शिक्षा मंत्री भारत सरकार को भेजा गया है। महामंत्री आनन्द प्रकाश गुप्ता ने जानकारी दी कि आज की बैठक में कोर कमेटी के सदस्य, कोषाध्यक्ष विवेक सिंघवी, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश मुथा, महिला इकाई अध्यक्ष अनिता मेहता, युवा इकाई अध्यक्ष खुश सिंघवी, युवा सह सचिव दीपक गुप्ता व अन्य वैश्य समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor