Explore

Search

Saturday, April 11, 2026, 10:37 pm

Saturday, April 11, 2026, 10:37 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

यूजीसी कानून पर स्टे लगाने पर सामान्य वर्ग ने आतिशबाजी कर खुशी जताई

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जाेधपुर 

न्यायपालिका द्वारा यूजीसी के काले कानून पर स्टे लगाए जाने के निर्णय के बाद जोधपुर में सामान्य वर्ग के सभी समाज प्रमुखों ने जालोरी गेट चौराहे पर आतिशबाजी कर खुशी जताई तथा न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समाज प्रतिनिधियों ने कहा कि न्यायालय के इस फैसले से सामान्य वर्ग में संतोष और राहत का वातावरण है। न्यायपालिका ने निष्पक्षता के साथ न्याय करते हुए आमजन की भावना का सम्मान किया है। सामान्य वर्ग समिति के संयोजक शंभूसिंह मेड़तिया ने बताया कि यूजीसी से संबंधित सभी आंदोलन फिलहाल आगामी दिनों तक स्थगित किए जाते हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि भविष्य में यदि यूजीसी अथवा सरकार द्वारा सामान्य वर्ग के हितों के विरुद्ध कोई निर्णय लिया गया, तो सामान्य वर्ग पुनः सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे और सभी ने एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। आज आतिशबाजी में ब्राह्मण महासभा से – हस्तीमल सारस्वत, कन्हैयालाल पारिक, राजपूत सभा से शंभूसिंह मेड़तिया, मारवाड़ जागरण मंच के डॉ गजेंद्र सिंह रशीदपुरा, करनी सेना से उमराव सिंह जोधा, मान सिंह मेड़तिया, जैन समाज से – प्रकाश जैन, माथुर समाज से – अनिल माथुर, ब्रजेश नेपलिया, राजपुरोहित समाज से –कैलाश सिंह राजपुरोहित, विप्र सेना के दिनेश गोड, मनीष आचार्य, वीरेंद्र सिंह गोट्टन, सज्जन कंवर, सुभाष शर्मा, जगदीश प्रसाद दाधीच, तेजस पालीवाल, के.के. माथुर, महेश सांखला, , डॉ. संजय गोड़, राजेश शर्मा, विनोद तिवाड़ी, कैलाश चन्द्र शर्मा, आदि साथियों ने भाग लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor